रील्स की दुनिया

रील्स की दुनिया


प्राइवेट स्कुल के गर्ल्स हॉस्टल के किसी कमरे मे कक्षा दस की 2 छात्राएं...सोशल मीडिया रील बना रही थी,

तब उसकी

रुममेट बोलती है-- ऊपर का एक और बटन खोल ना, 

पिक्स जबरदस्त आएगी और एकदम कूल भी लगेगी तू.. 

और रील पर बहुत सारे लाइक्स कमेंट्स भी आएंगे, 

रातो रात फेमस हो जाएगी तू..

लड़कीं-- ना बाबा ना, अगर घर पर पता चल गया तो ? और मुझे भी शर्म आएगी ऐसे पिक्स मे। प्लीज ऐसे ही ले ले ना पिक्स....

रुममेट -- अरे तू भी ना बहुत झल्ली है, आजकल तो ज्यादातर लड़कियां रील्स पर है और देख कैसे कैसे कपड़े पहनती है और अदाएं दिखाकर नाचती है... चल कुछ नहीं होता यार, खोल बटन !


लड़कीं शर्माते हुवे बटन खोलकर रील्स बनवाने लगी,, 

रील बनी और वायरल भी हुई, 

सेकड़ो लाइक्स और कमेंट्स... 

अब वो बैठकर कमेंट्स पढ़ रही है...


Wow too hot baby...

You are looking very sexy and hot...

Will you be my gf baby ??

Awesome pic, 

i wanaa feel you baby..

Bla bla bla......


कमेंट्स पढ़कर आज लड़कीं सातवे आसमान पर है, उसे लग रहा है की दुनिया की सबसे सुंदर लड़की वही है और शायद उसी के लिए परी शब्द बना है।

इधर कस्बे मे लड़कीं के घर एक जागरूक युवा आकर उसके माँ पापा को लड़कीं की रील और उस पर आये कमेंट्स दिखा रहा था। तीनो मे कुछ बातें हुई और अगली सुबह तीनो लड़कीं के हॉस्टल मे उसके साथ बैठे थे। 

युवा लड़के का परिचय किसी दूर के रिश्तेदार के भतीजे के रूप मे करवाया गया जो आज शहर आ रहा था जिसके साथ माँ पापा भी आ गए।

कुछ बाते हुई और साथ मे लंच किया गया, पापा और वो युवा लड़का कुछ देर वार्डन के पास भी गए और उनसे इधर उधर की बाते की।

कुछ देर बाद तीनो ने लड़कीं से विदा ली। शायद किसी ने नोटिस नहीं किया था लेकिन ज़ब युवा लड़का हॉस्टल के कमरे मे दाखिल हुआ था तब उसके पास एक मोटी किताब जैसा कुछ था जो वो शायद कमरे मे ही भूल आया था।


शाम को लड़कीं की नजर पड़ी तो उसने देखा की एक मोटी सी एल्बम उसके स्टडी टेबल पर रखी हुई थी, उत्सुकता से लड़कीं ने उसे खोलकर देखना शुरू किया.....

एल्बम मे हजारों ऐसी पेपर कटिंग्स लगी हुई थी जिनमे भोली भली लड़कियो को शिकार बनाये जाने की खबरें थी, किसी को कॉमन फ्रेंड के जरिये, किसीको कुछ खिला पीला कर, किसीको कैसे, किसीको कैसे फसाया गया इसकी पूरी जानकारी मय तारीख के करीने से सजाई गयी थी।

अरे यें क्या ???? 

इस कटिंग मे तो लिखा है कि अपनी ही सहेली के उत्तेजक फोटो लेकर उसको बरगलाने वाली लड़की किसी संगठन की एजेंट निकली... 

अरे बाप रे,, यें मैं क्या कर रही थी। 

अच्छा हुवा समय रहते बच गयी 🙏🏻


अगली सुबह पापा के पास वार्डन का काल आया, जिसमे लड़कीं ने रूम बदलने और रुममेट की पूरी जानकारी चाहने की एप्लिकेशन दी जाने की बात कही। 

पापा ने तुरंत ही उस युवा लड़के को काल लगाया और अपने समूह के साथ शाम को खाने पर आने का निमंत्रण दिया।


एक बच्ची समय से पहले व्यस्क होने से बच गयी।

वो युवा लड़का शायद हमारे आसपास ही हो, आपसे कुछ कहना भी चाहता हो। उसकी बात सुनें उसे दुत्कारे नहीं।


शिक्षा


सोशल मीडिया पर अगर आपका भी बच्चा है और वो गलत संगत या गलत तरीके से रील्स बना रहा है तो आप जागरूक हो जाये,,, चाहे लड़का हो या लड़कीं दोनो को जागरूक करना जरूरी है।।।


आप चाहे किसी भी समाज से हो, अगर आप अपने समाज के किसी उभरते हुए व्यक्तित्व से जलते हो या उसकी निंदा करते हो तो आप निश्चित रूप से उस समाज के लिए कलंक हो ।


ईश्वर में विश्वास


एक सन्त कुएं पर स्वयं को लटका कर ध्यान किया करते थे और कहते थे, जिस दिन यह जंजीर टूटेगी, मुझे ईश्वर के दर्शन हो जाएंगे। 


उनसे पूरा गांव प्रभावित था। सभी उनकी भक्ति, उनके तप की तारीफें करते थे। एक व्यक्ति के मन में इच्छा हुई कि मैं भी ईश्वर दर्शन करूँ।


वह रस्सी से पैर को बांधकर कुएं में लटक गया और कृष्ण जी का ध्यान करने लगा। 

.

जब रस्सी टूटी, उसे कृष्ण ने अपनी गोद में उठा लिया और दर्शन भी दिए। 


तब व्यक्ति ने पूछा- आप इतनी जल्दी मुझे दर्शन देने क्यों चले आये, जबकि वे संत महात्मा तो वर्षों से आपको बुला रहे हैं।


कृष्ण बोले, वो कुएं पर लटकते जरूर हैं, किंतु पैर को लोहे की जंजीर से बांधकर। उसे मुझसे ज्यादा जंजीर पर विश्वास है।


तुझे खुद से ज्यादा मुझ पर विश्वास है, इसलिए मैं आ गया। 


आवश्यक नहीं कि दर्शन में वर्षों लगें। आपकी शरणागति आपको ईश्वर के दर्शन अवश्य कराएगी और शीघ्र ही कराएगी। 


प्रश्न केवल इतना है आप उन पर कितना विश्वास करते हैं।


ईश्वर सभी प्राणियों के हृदय में स्थित हैं। शरीररूपी यंत्र पर चढ़े हुए सब प्राणियों को, वे अपनी माया से घुमाते रहते हैं, इसे सदैव याद रखें और बुद्धि में धारण करने के साथ व्यवहार में भी धारण करें।



Download

टिप्पणियाँ